Become Our Member!

Edit Template

Become Our Member!

Edit Template

2 Simple Ways to Highlight Blank Cells in Excel

2 Simple Ways to Highlight Blank Cells in Excel- अक्सर Excel में एक बड़े डेटा में कार्य करते समय रिक्त सेल (Blank Cells) को खोजना (Search) बड़ी मुश्किल का काम है, ज्यादातर मामलों में, खाली सेल किसी प्रकार की गैप, मिसिंग डेटा आदि का प्रतिनिधित्व करती हैं। तो आज, की इस पोस्ट में, मैं आपके साथ 2 अलग-अलग तरीकों को साझा करना चाहूंगा जिनका उपयोग आप एक्सेल में खाली सेल को हाइलाइट करने के लिए कर सकते हैं, तो इसे समझने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़े, तथा पोस्ट पसंद आने पर शेयर और सब्सक्राइब जरूर करे ताकि मेरी आने वाली सभी पोस्ट की जानकारी आपको मिलती रहे.


 एक्सेल में ब्लैंक सेल्स को हाईलाइट कैसे करें

यहां हमारे पास नीचे एक टेबल है जिसमे डाटा के बीच में कुछ खाली सेल हैं। जिन्हें हमें खोजना है तो इसके लिए मै आपको दो तरीके बताने वाला हु.  

 

1. GoTo स्पेशल के साथ ब्लैंक सेल्स को खोजना और हाईलाइट करना 

1. सबसे पहले, अपने पूरे डेटा को सिलेक्ट करें।

 

 

2. होम टैब पर जाएं तथा इस टैब में अंत में दिए गए Find and Select option पर क्लिक करे या कीबोर्ड से Ctrl+G को प्रेस करें।

 

 

3. Go to Special Window से, “Blanks” आप्शन को चुनें और ओके पर क्लिक करें। (यह टेबल में सभी खाली सेल्स को सेलेक्ट करेगा।)

4. उसके बाद, होम टैब पर जाएं और सेल को उजागर (Display) करने के लिए अपना मनपसंद रंग को लागू करें।

 

 


2. Conditional Formatting के साथ ब्लैंक सेल्स को खोजना और हाईलाइट करना 

 

1. सबसे पहले, डेटा टेबल को सिलेक्ट करें।

2. होम टैब पर क्लिक करे तथा इसमें दिए गए Conditional Formatting option पर क्लिक करे।

 

3. Conditional Formatting Option में दिए गए, “New Rule” आप्शन पर क्लिक करें। जैसा की स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है.

 

 

4. अब ड्रॉप डाउन मेनू से “blanks” को चुनें।

5. उसके बाद, फ़ॉर्मेटिंग विकल्प खोलने के लिए फॉर्मेट बटन पर क्लिक करें।

6. फॉर्मेट विकल्पों में से, उस रंग का चयन करें जिसे आप हाइलाइटिंग के लिए उपयोग करना चाहते हैं और ओके बटन पर क्लिक करें।

 

 

इस प्रकार से टेबल में मौजूद खाली सेल्स अपने आप हाईलाइट हो जाएँगी जिन्हें हम आसानी से देख सकते है.

 



नोट  : यह एक बार का सेटअप है, आपको इसे बार-बार लगाने की आवश्यकता नहीं है।  जब भी आप टेबल में कोई नया डेटा जोड़ते हैं तो Conditional  Formatting option उसे अपने आप हाईलाइट करता जाता है ।

अंत में

 

आशा है की पूरी पोस्ट पढने के बाद आपको Excel में Blank Cells को खोजना आ गया होगा. अगर एक्सेल से सम्बंधित कोई और सवाल हो तो कमेंट में माध्यम से पूछ सकते है.  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Company

Excellent Computer Education    (A unit of Excellent Educational Welfare Society) is provided to basic computer knowledge through this blog.

Most Recent Posts

  • All Posts
  • Artificial Intelligence
  • Certificate Courses
  • Computer Courses
  • Diploma
  • Education
  • Google News
  • Google Sheet
  • Govt Exams Preparation
  • Marketing
  • Typing [ट्यपिंग]
  • UP Sarkari Job
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न [GK]
  • आनलाइन अर्निंग साइट [Online Earning Sits]
  • आनलाइन टेस्ट [Online Test]
  • इंटरनेट ज्ञान [Internet]
  • एक्सेल मैक्रो
  • एम एस वर्ड [MS Word]
  • एस एस एक्से्ल [Excel]
  • कंप्यूटर बुक्स [Computer Books]
  • कम्प्यूटर हार्डवेयर ज्ञान [Computer Hardware]
  • कोरल ड्रा [Corel Draw]
  • गूगल ड्राइव [Google Drive]
  • टेक्नोलॉजी [Technology]
  • टेक्नोलॉजी [Technology]इंटरनेट ज्ञान [Internet]
  • टैली [Tally]
  • डाउनलोड [Download]
  • डिजीटल मार्केटिंग ज्ञान [Digital Marketing]
  • पावर पाइंट [Power Point]
  • फॉटोशॉप [Photoshop]
  • बेसिक ज्ञान [Basic Knowledge]
  • लिब्रा आफिस [Libre Office]
  • सी.सी.सी. महत्वपूर्ण नोटस [CCC Notes]

    Excellent Computer Education

UG-10, Goel Palace,
Faizabad Road, Indira Nagar,
Lucknow, Uttar Pradesh – 226016

Phone / WhatsApp: +91 9795720993

Download Our App

© 2024 Created with Excellent Computer Education, Lucknow