Become Our Member!

Edit Template

Become Our Member!

Edit Template

How to use Concatenate Formula in Excel with Examples in Hindi

एक्सेल में Concatenate Function का क्या Use है

 

एक्सेल में कार्य करते समय अथवा किसी अन्य प्रोग्राम से कॉपी कर लायी गए टेबल में डाटा अलग-अलग कॉलम में होता है जैसे मान लीजिये एक नाम है राम कुमार सिंह, जिसमे राम एक कॉलम में, कुमार दूसरी में तथा सिंह तीसरी कॉलम में लिखा हुआ है लेकिन नाम पूरा एक ही और हमें इस पुरे नाम को एक हो कॉलम में लाना है तो इस प्रकार की कंडीशन में छोटा डाटा होने पर तो हम उसे मैन्युअल रूप से कॉपी पेस्ट कर ला सकते है परन्तु बड़े डाटा पर ऐसा कर पाना अधिक कठिन कार्य है, तो आज की इस पोस्ट में हम Concatenate Formula का use कर डाटा को एक ही column में लाने के तरीके को उदाहरण की सहायता से समझेंगे.

 


What is Concatenate Formula in Excel

 

एक्सेल में Concatenate Function Text Category के अंतर्गत आता है इस फंक्शन का उपयोग दो या दो से अधिक Characters, Strings या Numbers को एक साथ जोड़ने के लिए किया जाता है ।

 Concatenate Function Syntax-

CONCATENATE (text1,[text2],….)

text1,[text2],.. [इस Argument में हम उस text/strings को enter करते है जिन्हे हमें जोड़ना है। text/strings के स्थान पर हम उस cell का reference भी दे सकते है। ] 

Concatenate को अच्छी तरह समझाने के लिए हमने नीचे कुछ उदाहरण लिए है.

उदाहरण-

मान लीजिये हमारे पास कॉलम A और B में First Name और Last Name की एक सूची है और हम कॉलम C में अंतिम नाम के साथ पूरा नाम चाहते हैं, तो हम CONCATENATE फ़ंक्शन का उपयोग निम्न प्रकार से करेंगे। जैसा की स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है.

 

 

Excel Concatenate with Space 

 

CONCATENATE सेल A2 के टेक्स्ट को सेल B2 में टेक्स्ट के साथ मिलाता है, लेकिन पूरा नाम अधिक पढने और समझने लायक तब होगा जब हम इसमें पहले नाम और अंतिम नाम के बीच एक स्थान (Space) को रखे। तो, उस स्थिति में, हम A2 और B2 में टेक्स्ट मान के
बीच में डबल-कोट्स (“ “) लगा देंगे जो एक्सेल में दो टेक्स्ट के बीच में खाली जगह (Space) देने का कार्य करता है। जैसा की नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है.

 

 

Concatenate With Keeping Date Format In Excel

 

अब हम एक उदाहरण की सहायता से Concatenate Formula का प्रयोग करते हुए Date को Text के साथ जोड़ेंगे जैसा की नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है. इसे करने के स्टेप्स नीचे दिए गए है जिन्हें फॉलो करे :-

 

 

1. सबसे पहले एक रिक्त सेल का चयन करें जिसमे आप संयोजन के परिणाम आउटपुट चाहते है, और सूत्र दर्ज करें:-

 =CONCATENATE(TEXT(A2, “ddmmyyyy”),” “, B2) 

(A2 वह सेल है जिस तारीख को आप संयोजित करेंगे, और B2 एक और सेल है जिसे आप इसमें जोड़ेंगे )और एंटर कुंजी दबाएं।

2. संयोजन परिणाम सेल का चयन करते रहें, और इसके स्वतः भरण हैंडल को अपनी आवश्यकता के अनुसार श्रेणी में खींचें। और फिर आप देखेंगे कि निर्दिष्ट सेल दिनांक प्रारूप को ध्यान में रखते हुए एक सेल में संयोजित हैं।

स्क्रीनशॉट देखें:-

 

 

नोट : यह सूत्र =CONCATENATE(TEXT(A2, “ddmmyyyy“),” “, B2) किसी भी दिनांक प्रारूप की तारीखों को ddmmyyyy  के रूप में दिखाएगा , जैसे कि    । CONCATENATE फ़ंक्शन में अन्य दिनांक प्रारूप को बनाए रखने के लिए, आप “ddmmyyyy” को अपनी
आवश्यकता के अनुसार निश्चित दिनांक प्रारूप कोड में बदल सकते हैं।
 

 

 Alternative to Concatenate Formula with & Sign

 

एक्सेल में Concatenate Function का एक और विकल्प है जिसके द्वारा हम text/strings/numbers को जोड़ सकते है। इसे हम “Ampersand” बोलते है और यह “&” sign द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। 

आईये अब इसे भी उदाहरण के द्वारा समझते है:-

ऊपर आपने देखा की हमने Concatenate Function किन सहायता से First Name और Last Name को एक हो सेल में सेट किया, अब यही कार्य हम ऐंपरसेंड (&) के द्वारा भी कर सकते है इसके लिए हमें First Name तथा Last Name सेल्स के बीच ऐंपरसेंड (&) का प्रयोग करना होगा जैसा की स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है. 

 

अंत में

आशा है की पूरी पोस्ट पढने के बाद आपको Excel के Concatenate Formula का ज्ञान हो गया होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Company

Excellent Computer Education    (A unit of Excellent Educational Welfare Society) is provided to basic computer knowledge through this blog.

Most Recent Posts

  • All Posts
  • Artificial Intelligence
  • Certificate Courses
  • Computer Courses
  • Diploma
  • Education
  • Google News
  • Google Sheet
  • Govt Exams Preparation
  • Marketing
  • Typing [ट्यपिंग]
  • UP Sarkari Job
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न [GK]
  • आनलाइन अर्निंग साइट [Online Earning Sits]
  • आनलाइन टेस्ट [Online Test]
  • इंटरनेट ज्ञान [Internet]
  • एक्सेल मैक्रो
  • एम एस वर्ड [MS Word]
  • एस एस एक्से्ल [Excel]
  • कंप्यूटर बुक्स [Computer Books]
  • कम्प्यूटर हार्डवेयर ज्ञान [Computer Hardware]
  • कोरल ड्रा [Corel Draw]
  • गूगल ड्राइव [Google Drive]
  • टेक्नोलॉजी [Technology]
  • टेक्नोलॉजी [Technology]इंटरनेट ज्ञान [Internet]
  • टैली [Tally]
  • डाउनलोड [Download]
  • डिजीटल मार्केटिंग ज्ञान [Digital Marketing]
  • पावर पाइंट [Power Point]
  • फॉटोशॉप [Photoshop]
  • बेसिक ज्ञान [Basic Knowledge]
  • लिब्रा आफिस [Libre Office]
  • सी.सी.सी. महत्वपूर्ण नोटस [CCC Notes]

    Excellent Computer Education

UG-10, Goel Palace,
Faizabad Road, Indira Nagar,
Lucknow, Uttar Pradesh – 226016

Phone / WhatsApp: +91 9795720993

Download Our App

© 2024 Created with Excellent Computer Education, Lucknow