आपने अक्सर लोगो के मुह से सुना होगा की सर्वर काम नहीं कर रहा है या सर्वर अभी बिजी है आदि आखिर सर्वर होता क्या है जब भी हम Internet पर कोई चीज़ Search करते है तो कई बार स्क्रीन पर यह लिखकर आ जाता है की Server is busy or Server is not responding और हम सोचने लग जाते है की ऐसा क्यों होता है. इसके अलावा, अक्सर हम बैंको में भी सुनते है की Server काम नहीं कर रहा है और किसी भी प्रकार लेनदेन नहीं हो सकता है, तो चलिए अब बिना समय गंवाए जानते है की Server क्या होता है, तो इसे जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे एवं पोस्ट पसंद आने पर Share और Subscribe जरूर करे ताकि मेरी आने वाली सभी Post की Notification आप को मिलती रहे।
सर्वर क्या होता है (What is Server)
सर्वर एक कंप्यूटर होता है जो अन्य computers और यूजर को डाटा या सर्विसेज प्रदान करता है.
सर्वर का अर्थ होता है सेवा प्रदान करना जो किसी को कुछ information या data को सर्व कर सके.
सर्वर computer एक विशेष computer होते है जो किसी अन्य कंप्यूटर या उपयोगकर्ता को data का लेनदेन करने के लिए कुछ विशेष program किये जाते है.
हम internet में जो भी Information search करते है वह किसी न किसी कंप्यूटर से ही निकल कर आती है और इन Computers को Server कहते है.
सर्वर कंप्यूटर साधारण कंप्यूटरसे अलग होते है
Server Computer साधारण कंप्यूटर से तेज होते है ,इनके Processor को विशेष प्रकार से बनाया जाता है जो डाटा को तेजी से प्रोसेस करके एक computer से दूसरे computer तक भेजते है.
सर्वर कैसे काम करता है
हमें जब भी Internet पर कोई Information search करनी होती है तो हम उसे search engine में लिखते है इसके बाद वो
इनफार्मेशन जिस भी सर्वर में Store होती है ,उस सर्वर तक एक Request send की जाती है और वो server उस Request से संबंधित Information को हमारे कंप्यूटर पर भेज देता है.
उदाहरण के लिए, अगर आप मेरी ही Website excellentcomputereducation.com को search engine में type करते है तो जिस भी Server में मेरी Website Host है उस Server तक ISP के जरिये एक Request जाती है तथा वो Server उस Website से संबंधित Information को हमारे कंप्यूटर पर भेज देता है.
सर्वर के प्रकार
Server कई प्रकार के होते है तथा अलग तरह की सर्विस प्रदान करते है जो इस प्रकार है:-
वेब सर्वर
जब हम किसी भी वेबसाइट को Visit करते है तो उस वेबसाइट में उपस्थित Data हमारे पास आता है वो किसी न
किसी सर्वर से आता है, इस प्रकार के सर्वर को वेब सर्वर कहा जाता है, अर्थात हम कह सकते है की
वेबसाइट का डाटा जिस सर्वर में स्टोर रहता है, उसे वेब सर्वर कहा जाता है |
FTP सर्वर
FTP का पूरा नाम File Transfer Protocol होता है.इस प्रकार के सर्वर में किसी भी डाटा का आदान प्रदान एक
प्रोटोकॉल के तहत होता है,
Email सर्वर
Email Server में Email को स्टोर किया जाता है.लगभग सभी लोग ईमेल का इस्तेमाल करते है और ईमेल का जो डाटा होता है वो ईमेल सर्वर में स्टोर रहता है.अगर हम किसी को कोई ईमेल भेजते है तो वह इन्ही ईमेल सर्वर के जरिये
अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचता है.ईमेल सर्वर में हमारे mail की सारी जानकारी रहती है.
सर्वर डाउन क्या होता है
हर सर्वर की storage की एक सीमा होती है सर्वर डाउन तब होता है जब सर्वर प्रोवाइडर के पास ज्यादा visitors आ जाते है जैसे मान लो की एक सर्वर है जिसकी RAM 3 GB है अब उस वेबसाइट पर विजिटर की सीमा एक समय में 1000 है और एक दम से उस website पर विजिटर की सीमा 2000 या 3000 हो जाए तो वह website काफी धीरे प्रोसेस होने
लगेगी जिसके कारण उस website का सर्वर डाउन हो जाता है.
FAQ Section – Server और Server Down
Q1. Server क्या होता है?
Server एक powerful कंप्यूटर या software system होता है जो data, resources या services को users या clients को provide करता है।
Q2. Server Down किसे कहते हैं?
जब कोई server किसी कारणवश काम करना बंद कर देता है या clients के requests का जवाब नहीं दे पाता, उसे Server Down कहा जाता है।
Q3. Server Down होने के मुख्य कारण क्या हैं?
- Hardware failure (hard disk, CPU या memory issue)
- Software crash या bugs
- Network failure या connectivity issue
- DDoS attack या cyber attack
- Power failure
Q4. Server कितने प्रकार के होते हैं?
- Web Server: Websites serve करने के लिए
- Database Server: Databases manage करने के लिए
- File Server: Files store और share करने के लिए
- Mail Server: Emails handle करने के लिए
- Application Server: Applications run करने के लिए
Q5. Server Down होने पर क्या करें?
- पहले network और power supply check करें
- Server logs और error messages देखें
- Restart या reboot करके देखें
- अगर जरूरी हो तो server admin या hosting provider से संपर्क करें
Q6. Server Down होने से क्या प्रभाव पड़ता है?
Server Down होने से websites, applications, email services या network resources temporarily unavailable हो जाते हैं। इससे user experience और business operations प्रभावित हो सकते हैं।
अन्त में
आशा है की आपको पूरी पोस्ट पढने के बाद Server क्या होता है तथा server down किसे कहते है, इससे समबन्धित बहुत सारी जानकारिया मिल गई होगी. अगर इससे सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो पूछ सकते है जल्द ही
हमारी टीम आपके सवालों का जवाब देगी.







